ताजा खबर

रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो
19-Dec-2025 6:33 PM
रायपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो

सांसद अग्रवाल के प्रश्न पर मंत्री मोहोले ने बताया 

नई दिल्ली/रायपुर, 20 दिसंबर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की प्रभावी पहल पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा प्रारंभ होने जा रही है। 

यह जानकारी केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में दी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के विकास हेतु 16 जून 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार, नागर विमानन मंत्रालय तथा एएआईसीएलएएस के बीच त्रिपक्षीय समझौता हो चुका है,और इस दिशा में कार्य प्रगति पर है।
 श्री अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के विमानपत्तनों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक प्रश्न उठाए थे। उन्होंने रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा एवं अंबिकापुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख विमानपत्तनों/हवाईपट्टियों की परिचालन स्थिति, उड़ान मार्गों की संख्या, ‘उड़ान’ योजना की प्रगति, रायपुर को अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन का दर्जा देने की समयसीमा, कार्गो व सीमा शुल्क सुविधाओं, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) केंद्र की स्थापना तथा उद्योग-अनुकूल उड़ान नीति जैसे प्रश्न  पूछे थे।  राज्य मंत्री  मुरलीधर मोहोल ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रमुख परिचालनरत घरेलू हवाईअड्डा है, जहां से वर्तमान में 14 घरेलू गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह लगभग 380 उड़ानों का संचालन हो रहा है। साथ ही, ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत जगदलपुर और बिलासपुर हवाईअड्डों के माध्यम से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को लगातार सशक्त किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट