ताजा खबर
तिल्दा में कल रात हुई हत्या दो नाबालिग लड़कों ने की, गिरफ्तार
18-Dec-2025 10:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 दिसंबर। बीती रात तिल्दा के वार्ड 15 हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नाबालिग बालक और मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी और परिचित भी हैं।
दोनों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष वार्ड नंबर 15 में एक स्थान पर रखे रेत के ढेर में ललित यादव निवासी नेवरा का शव लहू लुहान हालत में पडा हुआ है। सूचना पर थाना तिल्दा नेवरा एवं क्राईम यूनिट की टीम ने घटना स्थल जाकर देखने पर पाया कि ललित यादव का शव लहू लुहान हालत में पड़ा था तथा ललित यादव के पेट के उपर दाहिने तरफ किसी धारदार वस्तु से मारने के चोट के निशान थे। किसी अज्ञात आरोपी ने ललित यादव की हत्या करने की नियत से किसी धारदार वस्तु से उसके पेट में प्राण घातक वार कर हत्या कर दिया गया था।
मुखबीर लगा अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मृतक को अंतिम बार 2 नाबालिगों के साथ देखा गया था। इस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालक की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि मृतक से दोनों परिचित थे तथा एक ही मोहल्ले में रहते है। बुधवार रात किसी बात को लेकर हुये क्षणिक विवाद के कारण दोनों बालक अपने पास रखे धारदार हथियार से मृतक पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


