ताजा खबर
सोमवार को जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी ने वहां के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के साथ बैठक की.
जॉर्डन की राजधानी अम्मान हुई इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने भारत और जॉर्डन के संबंधों को नये पायदान पर ले जाने के लिए बहुत ही सकारात्मक विचार रखे. मैं आपकी मित्रता और भारत के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आपका धन्यवाद करता हूं."
पीएम मोदी ने कहा, "इस साल हम अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं. यह मील का पत्थर हमें आने वाले कई वर्षों तक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा."
"हमारे संबंधों में गति और गहराई, एक नया रूप धारण करेगी. हम ट्रेड, फ़र्टिलाइज़र, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इन्फ़ा और पीपल टू पीपल टाइज़ जैसे क्षेत्रों में सहयोग करेंगे."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार शाम को जॉर्डन पहुंचे. चार दिन के इस दौरे में दो दिन जॉर्डन में रहने के बाद प्रधानमंत्री इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे.
जॉर्डन के इस दौरे का ख़ास महत्व इसलिए है क्योंकि जॉर्डन से भारत के राजनयिक संबंधों को 75 साल हो गए हैं, जिसका ज़िक्र पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग के साथ अपनी बैठक में किया. (bbc.com/hindi)


