ताजा खबर

कोहरे की वजह से दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत
16-Dec-2025 9:13 AM
कोहरे की वजह से दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां टकराईं, 4 की मौत

-सैयद मोज़िज़ इमाम

दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह तक़रीबन 4.30 बजे घने कोहरे की वजह से कई बस और छोटी गाड़ियों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है.

यह हादसा मथुरा के बलदेव इलाक़े में हुआ. मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ये दुर्घटना कोहरे की वजह से हुई है.

आगरा से नोएडा की तरफ़ 127 किलोमीटर दूर ये हादसा हुआ है. इसमें 7 बसें और 3 गाड़ियां टकराई हैं. इस हादसे के बाद कई गाड़ियों में आग भी लग गई थी.

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है."

पुलिस के मुताबिक़, घायलों में कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में नहीं है. अन्य यात्रियों को सरकारी वाहन से उनके डेस्टिनेशन की ओर भेजा जा रहा है. (bbc.com/hindi)

 


अन्य पोस्ट