ताजा खबर

पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा, भारत के साथ हुए ये समझौते
16-Dec-2025 8:54 AM
पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा, भारत के साथ हुए ये समझौते

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय जॉर्डन दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन के साथ बैठक की.

इस बैठक में भारत और जॉर्डन के बीच कई अहम समझौते हुए. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक़, भारत और जॉर्डन के बीच रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और जल संसाधन के प्रबंधन और विकास में सहयोग को लेकर मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन हुए हैं.

इसके अलावा दोनों देशों के बीच साल 2025 से 2029 के लिए कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम समझौता भी हुआ है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, भारत और जॉर्डन के बीच डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन के लिए सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने और सहयोग करने पर सहमति बनी है.

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार शाम को जॉर्डन पहुंचे. चार दिन के इस दौरे में दो दिन जॉर्डन में रहने के बाद पीएम मोदी इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट