ताजा खबर
उमेश कुमार ने डीआरएम बिलासपुर का पद सम्हालने से मना किया
15-Dec-2025 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 दिसंबर। रेल महकमे में घंटे एक बड़े घटनाक्रम के मुताबिक उमेश कुमार ने डीआरएम बिलासपुर डिवीजन का पद सम्हालने से मना कर दिया है। उन्होंने यह नियुक्ति रिफ्यूज कर दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर रिफ्यूज किया है। आईआरएसएसई सेवा के अफसर कुमार इस समय पश्चिम रेलवे जोन में कार्यरत हैं। उन्हें, लाल खदान रेल दुर्घटना के बाद बिलासपुर डीआरएम राजमल खोईवाल को स्थानांतरित कर नियुक्त किया गया था। यह आदेश 11 दिसंबर को जारी किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


