ताजा खबर

रेडी टू ईट का कार्य दोबारा महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने की कोई योजना नहीं- राजवाड़े
15-Dec-2025 7:46 PM
रेडी टू ईट  का कार्य दोबारा महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने की कोई योजना  नहीं- राजवाड़े

रायपुर, 15 दिसंबर। विधानसभा में आज एक  सवाल के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेडी टू ईट पोषण आहार को लेकर 

बताया कि आंगनबाड़ियों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार की आपूर्ति का कार्य दोबारा महिला स्व सहायता समूहों को सौंपने की कोई योजना सरकार के पास नहीं है।

यह कार्य वर्तमान में राज्य स्तरीय एजेंसी बीज विकास निगम के माध्यम से किया जा रहा है और आगे भी इसी व्यवस्था के तहत संचालित रहेगा।
भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने सरकार से यह जानना चाहा था कि रेडी टू ईट आपूर्ति का काम बीज निगम जैसी एजेंसियों को सौंपने का मुख्य कारण क्या है और क्या स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों की आजीविका और क्षमता निर्माण को ध्यान में रखते हुए यह कार्य उन्हें दोबारा देने पर विचार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट