ताजा खबर
रायपुर, 15 दिसंबर। खाद्य औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की कई डेयरी एवं स्वीट्स इकाइयों का निरीक्षण किया।इस दौरान 4 फर्मों से नमूने लिए गए और मिलावटी/गुणवत्ताहीन सामग्री जब्त की गई।
इनमें मेसर्स गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, बोरियाखुर्द: अस्वास्थ्यकर स्थिति में पाए जाने पर 200 किलो लूज मिठाई नष्ट कराई गई। इसके अलावा खोवा, कलाकंद और कृष्णा बर्फी के 900 किलो सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.75 लाख रुपए है।
काशी एग्रो फूड, बीरगांव: 500 किलो एनालॉग कॉटेज जब्त, कीमत 1.15 लाख रुपए।
विवान फूड, प्रोफेसर कॉलोनी (मलाशय तालाब के पास): 500 किलो लूज पनीर जब्त, कीमत 1.50 लाख रुपए।
एसजे डेयरी, बिलासपुर हाईवे, निमोरा: 4450 किलो पैक्ड मिल्की मलाई फेस पनीर और एनालॉग जब्त, कीमत 10.235 लाख रुपए।
कुल मिलाकर चारों फर्मों से 6350 किलोग्राम एनालॉग पनीर, लूज पनीर, खोवा, कलाकंद और पैक्ड कृष्णा बर्फी जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 14.635 लाख रुपए है।
यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी सहायक आयुक्त डोमेन्द्र ध्रुव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एहसान तिग्गा, बृजेन्द्र भारती, सिद्धार्थ पाण्डेय, सतीश कुमार राज, संतोश ध्रुव, रोशनी राजपूत, साधना चंद्राकर और नमूना सहायकों की टीम ने की।


