ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर । कुशालपुर क्षेत्र के पहाड़ी तालाब के पास कल रविवार रात हुई चाकू बाजी के बाद आज निगम ने देर रात तक खुले रहने वाले ठेला गुमटियों को हटाया। यहां पर आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मारपीट होती रहती है। पुलिस ने निगम की मदद से इन ठेलो को आज हटाया। कल रात करीब 9:30 बजे आपसी विवाद के दौरान चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ बैठा था, तभी आदिवासी कॉलोनी निवासी खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छबि राम मरकाम के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि विकास यादव की कमर के ऊपर चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


