ताजा खबर

ईश्वर से मिलाप कराने वाला सतगुरु ही होता है- संत पाटिल
15-Dec-2025 6:29 PM
ईश्वर से मिलाप कराने वाला सतगुरु ही होता है- संत पाटिल

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 15 दिसंबर ।  रविवार को मुंबई निरंकारी मिशन के  संत श्रीधर पाटिल ने  कटोरा तालाब के स्टार इलेवन ग्राउंड में आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया । श्री पाटिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर चर्चा करने वालों की संख्या संसार में लाखों में हैं किंतु ईश्वर से मिलाप कराने वाला केवल सतगुरु ही होता है।

स्वामी विवेकानन्द जी की अमेरिका यात्रा की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक अमेरिकी व्यक्ति से स्वामी विवेकानंद जी ने कहा की भारत मे मेरा एक दोस्त है उसका नाम बताते हुए कहा की उसके बारे मे आप कुछ व्याख्या कीजिये उसकी कद काठी रूप रंग आदि के बारे मे बताइये तो अंग्रेज़ ने कहा की मैंने आपके दोस्त को कभी देखा ही नहीं तो उसके बारे मे मैं कुछ भी नहीं बता सकता तब स्वामी जी ने कहा की यही बात ईश्वर के बारे मे भी है कि जिसने ईश्वर को देखा नहीं वो वो ईश्वर के बारे मे केवल अनुमान ही लगाएगा। केवल सतगुरु ही ईश्वर कि पहचान करा सकता है। जिसके बाद जीवन मे वास्तविक भक्ति आरंभ होती है। 
ईश्वर कि सच्ची भक्ति करने वाला व्यक्ति कभी भी निंदा, नफरत, भेदभाव, छल-कपट, ऊंच-नीच, भाषा, प्रांतवाद आदि के झगड़ों मे नहीं पड़ता। सभी मे एक ईश्वर का नूर देखकर जीवन जीता है।   


रायपुर जोन के ज़ोनल इंचार्ज गुरबक्श सिंह कालरा ने आए हुए संत का आत्मीयता से स्वागत किया। सेवादल के भाइयों एवं बहनों ने सत्संग स्थल की सुंदर व्यसथा की। मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया कि श्रीधर पाटिल छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में  प्रवचन करेंगे।


अन्य पोस्ट