ताजा खबर

शेयर ट्रेडिंग,ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब में झांसा, 6 अंतर्राज्यीय ठगों को जेल
15-Dec-2025 5:44 PM
शेयर ट्रेडिंग,ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब में  झांसा, 6 अंतर्राज्यीय ठगों को जेल

छत्तीसगढ़' संवाददा 

रायपुर, 15 दिसंबर । शेयर ट्रेडिंग में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब में अत्यधिक मुनाफे का झांसा देकर 1.28 करोड़ रुपए ठगी करने वाले 6 अंतर्राज्यीय ठग मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके विरुद्ध देश के विभिन्न 115 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत की है।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

केश 1  विरल कुमार पटेल ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 40 लाख ठगी होने पर थाना खम्हारडीह में सूचना दिया था। साइबर सेल ने तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की । आरोपी विपुल पाटने निवासी बांद्रा मुंबई घटना  के बाद अपना स्थान बदल कर नागपुर में रह रहा था। आरोपी यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। उसे पूर्व में बांद्रा मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 69 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

केश 2  अंचित कुमार सिन्हा ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 30 लाख ठगी होने पर थाना पंडरी में सूचना दिया था। इसका आरोपी शोएब अख्तर निवासी छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी से रकम प्राप्त करता था। रेड  में आरोपी से प्रकरण से  दस्तावेज जब्त किए गए हैं । आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 16 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

केश 3  राहुल कुमार ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 46 लाख ठगी होने पर थाना आमानाका में सूचना दी थी। पुलिस ने विवेचना क्रम में बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं वॉट्सएप से प्राप्त तथ्यों का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी पूनम चंद वर्मा निवासी इंदौर मध्यप्रदेश अपने अन्य साथी कल्लू मंसूरी निवासी के साथ मिलकर एस एस फ्रूट नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। आरोपियों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 26 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

केश 4  केयूरी मजीथीया ने उनके साथ ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख की ठगी होने पर थाना तेलीबांधा में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने में बैंक से प्राप्त जानकारी एवं वीडियो फुटेज का तकनीक विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सुहैल अहमद निवासी पन्ना मध्यप्रदेश अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी के विरुद्ध केरल  में रिपोर्ट दर्ज है।

केश 5  खेमचंद पटेल ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ के बहाने 12 लाख की ठगी होने पर थाना उरला में सूचना दिया था। पुलिस ने 
मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी एवं वॉट्सएप से प्राप्त जानकारी का तकनीक विश्लेषण में जयंत अहिरवार अन्य आरोपी साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। उसके विरुद्ध पंजाब में रिपोर्ट दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी
1 जयंत अहिरवार  23 वर्ष पता इंदिरा कॉलोनी सीहोर मध्यप्रदेश 

2 सुहैल अहमद 31 वर्ष पता पन्ना मध्यप्रदेश 

3 विपुल पाटने 28 वर्ष पता बांद्रा मुंबई हाल मुकाम नागपुर 

4 पूनमचंद्र वर्मा 54 वर्ष पता जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश 

5 कल्लू मंसूरी 46 वर्ष पता जूनी इंदौर, मध्यप्रदेश

6 शोएब अख्तर  27 वर्ष पता छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश


अन्य पोस्ट