ताजा खबर

फर्जी खाता खुलवाकर अवैध लेन-देन करने वाला बैंक कर्मी गिरफ्तार
15-Dec-2025 3:33 PM
फर्जी खाता खुलवाकर अवैध लेन-देन करने वाला बैंक कर्मी  गिरफ्तार

ईडी से मिली नोटिस पर करतूत खुली,4 वर्ष से फरारी काट रहा था

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 15 दिसंबर । निजी दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी खाता खोलवाकर अवैध लेन-देन करने वाले बैंक कर्मचारी मनीष कदम गिरफ्तार किया है। वह 4 वर्ष से फरारी काट रहा था। 

इस मामले में अजय कुमार यदु ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस के अनुसार अजय  की ब्राम्हणपारा महितोष चौक के पास मां सम्लेश्वरी ऑफसेट प्रिंटर्स की दुकान है।वह प्रोपराईटर है। वर्ष 2011 में अजय  के साले कोमल यदु के परिचित  मौदहापारा में कृष्णा कॉम्पलेक्स स्थित इंडसइंड बैंक में कार्यरत् कर्मचारी मनीष राव, अजय  के पास उसकी दुकान में आया चूंकि मनीष राव  उनके साले से परिचित था‌ जिसके कारण अजय  भी मनीष राव को पहचानता था। मनीष कदम ने अजय  को बताया कि यदि वह इंडसइंड बैंक में अपनी फर्म का खाता खोलता है तो उसे अन्य बैंको की तुलना में अधीक ब्याज मिलेगा साथ ही उसके माध्यम से बैंक में जितने अधिक खाते खुलेंगें उसका प्रमोशन उतना जल्द होगा एवं मनीष ने अजय  को यह भी कहा कि, यदि वह खाते में लेनदेन ना भी करे तो भी चलेगा। जिस पर अजय, मनीष राव के झांसे में आ गया उसी दौरान मनीष कदम ने अजय के दुकान पर ही उससे बैंक में उसके फर्म मां सम्लेश्वरी ऑफसेट प्रिंटर्स के नाम पर चालू खाता खोलने के लिए कई दस्तावेजो पर हस्ताक्षर कराये, साथ ही बैंक में चालू खाता खोलने अजय  से उसके विभिन्न निजी दस्तावेजों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज की भी कलर फोटो भी ली। इसके अलावा मनीष कदम ने फर्म के नाम पर चालू खाता खोलने के लिये 10,000/- रूपये नगद भी लिया तथा कुछ दिनो बाद उसने अजय  को उसके चालू खाते का चेक बुक भी प्रदान किया।

इस दौरान अजय  न ही कभी खाता खोलने बैंक गया और न ही पैसे निकालने बैंक गया किन्तु 13 दिसंबर को उसे प्रवर्तन निदेशालय, भारत सरकार, पुजारी चौम्बर्स पचपेढी नाका से समंस प्रेषित कर ईडी के स्थानीय कार्यालय बुलाया गया।जहां अजय को जानकारी हुई की उसे कन्हैयेा सेल्स नामक फर्म का प्रोपाइटर बनाकर इंडसइंड बैंक के कर्मचारी मनीष कदम और तत्कालीन बैंक प्रबंधक तथा अन्य सहयोगियोंने एक राय होकर सुनियोजित षडयंत्र के तहत छल-कपट व धोखाधडी पूर्वक, कूट रचना कर चालू खाता खोलकर विदेशों से रूपयों का अवैध लेन-देन किया है। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही अजय की  रिपोर्ट पर  इनके  विरूद्ध  मौदहापारा पुलिस धारा 419, 420 भादवि. दर्ज किया। इस ठगी के पश्चात् से आरोपी फरार चल रहे थे। इसी दौरान रायपुर में होने की जानकारी 

पर रेड कर मनीष कदम राव को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार आरोपी-मनीष राव कदम पिता घनश्याम राव कदम उम्र 45 साल निवासी अविनाश कैपिटल होम्स फेस 02 ब्लॉक नं. सी म.नं. 513 थाना विधानसभा रायपुर।


अन्य पोस्ट