ताजा खबर

पिछले बजट में घोषित सीएम मोबाइल टावर योजना अब तक शुरू नहीं
15-Dec-2025 2:41 PM
पिछले बजट में घोषित सीएम मोबाइल टावर योजना अब तक शुरू नहीं

रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत के गांवों में मोबाइल नेटवर्क न होने का मामला उठाया

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 15 दिसंबर ।  भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मोबाइल नेटवर्क न होने का मामला उठाया। रेणुका ने कहा कि पिछले बजट में घोषित मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है जबकि अगला  नया बजट आने वाला है।

इस पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भरतपुर सोनहत के गांव के लिए टावर स्वीकृत कर दिए गए हैं जल्द लगवा दिए जाएंगे।

विधानसभा में अपने तारांकित प्रश्न में रेणुका सिंह ने कहा कि उनका क्षेत्र प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा है। दो जिलों में बंटा है। यहां के 337 में से 47 में टावर नहीं है,ऐसा लिखित उत्तर में कहा गया है। जबकि कुल 410 गांव हैं। एमसीबी जिले के 93 और कोरिया के 32 गांव में नेटवर्क नहीं है। यह जानकारी कलेक्टरों ने निर्वाचन आयोग को भी दिया है। चिप्स के सीईओ को भी भेजा है।इस तरह से 410 में से 125 में नेटवर्क नहीं है। केंद्रीय संचार मंत्री ने भी यही जानकारी दी है। अब 47 को सही माने या 125 को। इस पर सीएम साय ने कहा कि 337 गांव हैं। 290 में मोबाइल नेटवर्क कवरेज है। 45 में नहीं है। 40 के लिए स्वीकृति हो गई है। हमने 5 हजार न‌ए टावर के लिए केंद्र को पत्र लिखा है। 10 दिसंबर को 513 की स्वीकृति मिली है। बचे हुए 7 गांव के लिए भी स्वीकृत हो गए हैं। रेणुका सिंह ने कहा कि पीएम जन-मन योजना के माध्यम से भी टावर लगा सकते हैं। सीएम साय ने कहा कि इसका परीक्षण करवा लेता हूं। बाकी गांव के लिए बीएसएनएल सर्वे करा रहा है। आगे और स्वीकृति दी जाएगी। निश्चिंत रहें गांव में टावर लगेंगे। 513 टावर जन-मन योजना से ही स्वीकृत हुए हैं।  श्रीमती सिंह ने कहा कि 24-25 के बजट भाषण में वित्त मंत्री चौधरी ने सीएम मोबाइल टावर योजना की योजना की घोषणा की थी। हम सबने मेजें थपथपा स्वागत किया था लेकिन यह योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है। क्या अगले बजट से पहले शुरू कर देंगे।


अन्य पोस्ट