ताजा खबर
प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं संगीता बरुआ
15-Dec-2025 11:57 AM
NAYANIMA BASU/X
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोती रविवार को प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष चुनी गई हैं.
इस पद पर चुनी जाने वाली वो पहली महिला हैं.
शनिवार को हुए चुनाव में पिशारोती की टीम ने सभी पदाधिकारियों और प्रबंध समिति की सीटों पर जीत दर्ज की.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, टीम ने 21-0 के बड़े अंतर से चुनाव जीता.
अफ़ज़ल इमाम को क्लब का महासचिव चुना गया है. वहीं जतिन गांधी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


