ताजा खबर
पाटिल को श्रद्धांजलि और सम्मान में सदन की कार्यवाही स्थगित की
15-Dec-2025 11:16 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सोमवार को पूर्व गृहमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही स्पीकर रमन सिंह ने श्री पाटिल के निधन का उल्लेख किया। इस पर सीएम विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद दोनों पक्षों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत पाटिल के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


