ताजा खबर

जब महंत ने अजय चंद्राकर को दी बधाई....
15-Dec-2025 11:13 AM
जब महंत ने अजय चंद्राकर को दी बधाई....

रायपुर, 15 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने रविवार को सदन में अजय चंद्राकर के प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यवाही शुरू होते ही अजय चंद्राकर ने डा महंत से कहा कि नेताजी कल आप हैदराबाद में थे या दिल्ली गए थे। राहुल गांधी ने हैदराबाद में फुटबॉल खेले। हम सोच रहे थे कि यहां कम से कम पटाखा फोड़वा देते। महंत ने कहा कि अजय जी कल आपने हमारा स्थान ग्रहण किया था, उसके लिए धन्यवाद। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आप कल यहां क्या खेल रहे थे?


अन्य पोस्ट