ताजा खबर

मेसी को लेकर पश्चिम बंगाल में मची अफ़रा-तफ़री के बाद दिल्ली में कैसी तैयारी?
15-Dec-2025 8:45 AM
मेसी को लेकर पश्चिम बंगाल में मची अफ़रा-तफ़री के बाद दिल्ली में कैसी तैयारी?

अर्जेंटीना के स्टार फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत के दौरे पर हैं. मेसी से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में मची अफ़रा-तफ़री को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है.

दिल्ली में सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास मल्टी लेयर्ड सुरक्षा व्यवस्था की है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

शनिवार को मेसी जब कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे तो दर्शकों में उनको लेकर ज़बरदस्त उत्साह था.

हालांकि ये उत्साह कुछ ही समय बाद ग़ुस्से में बदल गया जब लियोनेल मेसी वहां से जल्दी निकल गए. इस दौरान स्टेडियम में कुर्सियां और बोतलें फेंकते दर्शकों की तस्वीरें भी सामने आईं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट