ताजा खबर

चाकू से युवक पर हमला करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार
14-Dec-2025 9:51 PM
चाकू से युवक पर हमला करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

रायपुर, 14 दिसंबर। क्षणिक विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाला ई-रिक्शा चालक हेमंत निषाद 02 घंटे के भीतर पकड़ा गया ।

लोकेश्वरी वर्मा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह आज अपने पति लोकेश वर्मा के साथ अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन होते हुए खमतराई की ओर जा रहे थे। करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित रंजीत होटल के सामने पहुंचे थे कि  ई-रिक्शा सीजी/04/पी वाय/9389 के चालक द्वारा उन्हें ओवरटेक किया गया, इस पर  लोेकेश वर्मा ने उसे ठीक से चलाने कहा । तो  ई-रिक्शा चालक ने  वाद-विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से लोकेश की हत्या करने के नियत से उसके शरीर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया। गंज पुलिस ने जिस पर आरोपी ई-रिक्शा चालक के विरूद्ध  धारा 109 दर्ज कर तलाश शुरू की‌।

घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए  आरोपी हेमंत निषाद को उसकी ई-रिक्शा के साथ घेराबंदी कर पकड़ा । 
 
गिरफ्तार आरोपी- हेमंत निषाद पिता गोपाल निषाद उम्र 25 साल निवासी गंगानगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

गंज थाना के पास एक युवक पर ई-रिक्शा चालक ने चाकू से हमला कर दिया।  हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकहारा) में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान लोकेश वर्मा के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक और लोकेश वर्मा के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने अपने पास रखे चाकू से लोकेश पर हमला कर दिया और  फरार हो गया।  गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, लोकेश वर्मा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी ई-रिक्शा चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। 

इससे पहले कुछ माह पूर्व डीकेएस चौक और पुराने महासमुंद टैक्सी स्टैंड पर भी आटो चालकों ने सवारियों पर चाकू से हमले की दो घटनाएं की थी।


अन्य पोस्ट