ताजा खबर
नवीन के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की बृजमोहन ने
14-Dec-2025 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन को सांसद बृजमोहन ने दी बधाई
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने श्री नबीन जी के सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अग्रवाल ने कहा कि श्री नबीन का यह दायित्व उनके संगठनात्मक कौशल, प्रशासनिक अनुभव एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


