ताजा खबर

दिग्विजय पहुंचे भूपेश के घर
25-Feb-2026 8:52 PM
दिग्विजय पहुंचे भूपेश के घर

रायपुर, 25 फरवरी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रायपुर स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल और परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी तथा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।


अन्य पोस्ट