ताजा खबर
नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
14-Dec-2025 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।
नबीन प्रदेश भाजपा के प्रभारी हैं। वे बिहार के बांकीपुर सीट से चार बार के विधायक हैं। पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नितिन नबीन की पृष्ठभूमि आरएसएस की रही है। उनके पिता भाजपा के नेता रहे हैं।
45 वर्षीय नबीन ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भी काफी बेहतर काम किया। वे पार्टी के भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं। नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी पद पर नई नियुक्ति हो सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


