ताजा खबर

यूपी के बहराइच में मां के बगल में सो रही बच्ची को उठा ले गया 'जंगली जानवर'
14-Dec-2025 9:34 AM
यूपी के बहराइच में मां के बगल में सो रही बच्ची को उठा ले गया 'जंगली जानवर'

-सैय्यद मोज़िज़ इमाम

उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार तड़के एक बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया. ग्रामीण और वन विभाग की टीम बच्ची की तलाश में जुटी है.

यह घटना कैसरगंज इलाक़े की है, जहां शनिवार तड़के घर के बरामदे में मां के साथ सो रही एक साल की बच्ची पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया. जब तक घर वाले कुछ समझ पाते जानवर उसे लेकर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा और रेंजर ओंकार यादव वन कर्मियों के साथ मौक़े पर पहुंचे.

रेंजर ओंकार यादव ने बताया कि एक मासूम पर 'जंगली जानवर' के हमला करने की सूचना मिली थी, हम सभी लोग मौक़े पर पहुंचे हैं. बच्ची की तलाश की जा रही है.

बहराइच में लोग भेड़ियों के आतंक से ख़ौफ़ में हैं. ये इलाक़ा भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई अंचल का है, जहाँ भेड़ियों के हमलों की कई घटनाएं हुई हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट