ताजा खबर
रायपुरा में 2 एकड़ में हो रहे अवैध प्लॉटिंग पर चला जेसीबी
13-Dec-2025 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 दिसंबर। निगम के नगर निवेश विभाग की टीम ने संत रविदास वार्ड 70 क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ रायपुरा के पास लगभग 2 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग पर जेसीबी से अवैध मुरूम रोड को काट कर रोक लगाई। यह प्लाटिंग सूरज शर्मा द्वारा की जा रही थी।
नगर निवेश विभाग शर्मा पर इलाके के थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाएगा।
यह कार्रवाई जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं ईई अतुल चोपड़ा, एई अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान ने की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


