ताजा खबर
रमन सिंह का आपरेशन सफल, एक्स पर किया शेयर
25-Feb-2026 9:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 फरवरी। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की स्लिप डिस्क (कमर संबंधी समस्या) की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। डॉ. रमन सिंह ने पोस्ट में लिखा, आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित अस्पताल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का आपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है और चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप मैं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूं।
आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूं। सर्जरी कोयंबटूर के गंगा स्पाइन हॉस्पिटल में हुई। डॉ. सिंह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य जांच के लिए वहां थे। सर्जरी से पहले 23 फरवरी को वे रायपुर से विशेष विमान से कोयंबटूर रवाना हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


