ताजा खबर
रायपुर, 25 फरवरी। दो दिन के प्रवास पर आए अविभाज्य मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा में आदिवासी इलाकों में स्थानीय प्रशासन दवाब में नियमों का उल्लंघन करता रहा, जिसकी वजह से नक्सलवाद पनपा। कांग्रेस ने नक्सलवाद का समर्थन कभी नहीं किया नक्सली हिंसा का प्रतीक है। हमने हमेशा कहा है कि उनके मुद्दे सही हो सकते हैं, लेकिन रास्ते गलत हैं। हम आदिवासियों के हकों के समर्थन में हैं राज्यसभा के सांसद सिंह ने देश-प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय डेडलाइन को लेकर किए गए सवाल पर कही।
वहीं केरल का नाम बदलने पर कहा कि बीजेपी केवल सड़कों के नाम, शहरों के नाम बदल रही है। उनके सारे मुद्दे असफल रहे हैं. देश को अमेरिका का गुलाम बना रहे हैं,किसानों का हक अमेरिका को दे रहे हैं।
राज्यसभा सांसद ने सवाल किया कि यहां के किसान और अमेरिका के किसान की बराबरी कैसे हो सकती है दरअसल, ट्रंप चाहते है कि वहां का मक्का भारत आए।अगर वहां का मक्का यहां आएगा तो भारत के किसान के उपज के भाव कम होंगे भारत के इतिहास में आज तक इस प्रकार का समझौता किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।


