ताजा खबर

फ़िल्म 'धुरंधर' की इल्तिजा मुफ्त़ी ने की तारीफ़, बताई ये वजह
13-Dec-2025 9:44 AM
फ़िल्म 'धुरंधर' की इल्तिजा मुफ्त़ी ने की तारीफ़, बताई ये वजह

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. इस फ़िल्म पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्त़ी ने भी इस फ़िल्म के बारे में कहा है कि फ़िल्म काफ़ी अच्छी तरह बनाई गई है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "धुरंधर को लेकर भले ही सोशल मीडिया पर काफ़ी विरोध हो रहा हो, लेकिन मुझे यह फ़िल्म पसंद आई और यह दिलचस्प लगी."

इल्तिजा मुफ्त़ी ने कहा, "खास तौर पर इसकी कास्टिंग बेहतरीन है."

उन्होंने कहा, "ज़्यादातर हिंसक बॉलीवुड फ़िल्मों की तरह इस बार महिलाओं को सिर्फ़ दिखावे के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट