ताजा खबर

कृषि विवि खेल कुंभ ईस्ट जोन बना ओवर आल चैम्पियन, साऊथ जोन रनर अप
12-Dec-2025 9:52 PM
कृषि विवि खेल कुंभ ईस्ट जोन बना ओवर आल चैम्पियन, साऊथ जोन रनर अप

अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

 रायपुर, 12 दिसम्बर। कृषि विश्वविद्यालय, में  आयोजित विश्वविद्यालयीन चार दिवसीय खेल कुम्भ का  समापन हुआ। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एस. सेंगर ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों, निर्णायकों टीम मैनेजरों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की। इस विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त महाविद्यालयों के 160 प्रतिभागी शामिल हुए। विश्वविद्यालयीन खेल कुम्भ में ईस्ट जोन 174 अंक प्राप्त कर ओवर ऑल चैम्पियन रहा, वहीं 91 अंक के साथ साऊथ जोन ओवर ऑल रनर अप रहा। सर्वश्रेष्ठ बालिका एथलीट का खिताब ईस्ट जोन की कुमारी संध्या नेताम तथा सर्वश्रेष्ठ बालक एथलीट का खिताब ईस्ट जोन के ही  कुनाल रावटे को प्रदान किया गया। समापन समारोह में  अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, डॉ. अजय वर्मा, निदेशक शिक्षण डॉ. ए.के. दवे, भी मौजूद थे।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ती झा ने किया।


अन्य पोस्ट