ताजा खबर
भारत और रूस के बीच एफ़टीए की तैयारी, क्या बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी
05-Dec-2025 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफ़टीए) पर बातचीत तेज करने के लिए राज़ी हो गए हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी.
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा,“आज की बातचीत में भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता व्यापार घाटे के मुद्दे को कम करने में मददगार हो सकता है. दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि तय समयसीमा के भीतर जल्दी नतीजों तक पहुंचने के लिए बातचीत तेज़ की जाए.’’
उन्होंने कहा कि इस समझौते के लिए ‘टर्म्स ऑफ़ रेफ़रेंस’ को कुछ हफ़्ते पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया गया था. उस दौरान उस पर दस्तखत हो चुके थे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


