ताजा खबर

7 मार्च से मंडल स्तर से भाजपा का प्रशिक्षण अभियान - किरण देव
26-Feb-2026 9:02 AM
7 मार्च से मंडल स्तर से भाजपा का प्रशिक्षण अभियान - किरण देव

रायपुर, 26 फरवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और सांसद संतोष पांडेय समेत 2 दर्जन नेता मुंबई में प्रशिक्षण के बाद  कल रात लौटकर रायपुर पहुंचे।  प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।  छह राज्यों के वरिष्ठ नेताओं ने यह प्रशिक्षण दिया। इनमें राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, भी शामिल हैं। संगठन के वरिष्ठ नेता और सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। 

7 मार्च से प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर किरण देव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान मंडल स्तर पर शुरू होगा। सभी मंडलों में वरिष्ठ वक्ता प्रशिक्षण देंगे, इसके बाद मंडल प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह महाअभियान राज्य भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। राज्यसभा प्रत्याशी के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निश्चिंत रहिए, निश्चित समय पर राज्यसभा में किसे भेजना है, सबके सामने स्पष्ट रूप से आएगा।


अन्य पोस्ट