ताजा खबर
इन्द्रावती नदी क्षेत्र में तड़के मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
26-Feb-2026 9:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीजापुर/रायपुर, 26 फरवरी। इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।*
इस दौरान आज सुबह मुठभेड़ हुई ।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड पश्चात् सर्च के दौरान 02 वर्दीधारी माओवादी के शव एवं मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, INSAS Rifle एवं 12 बोर Rifle जैसे हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई । महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि क्षेत्र मे सर्च अभियान जारी है । विस्तृत रिपोर्ट पृथक से अवगत कराई जायेगी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


