ताजा खबर
रायपुर, 5 दिसंबर। निगम जोन 3 स्वास्थ्य, राजस्व, नगर निवेश विभाग की टीम ने पोरवाल किचन अनुपम नगर क्षेत्र को भारी गंदगी व साफ सफाई का पूर्ण अभाव मिलने, वेस्टेज को नाली में बहाए जाने, निपटान की व्यवस्था नहीं करने पर कार्रवाई की। जोन अधिकारियों की उपस्थिति में सील किया गया।
इसके पश्चात खम्हारडीह चौक के समीप 16 लाख 13 हजार 964 रू. के बड़े बकायेदार ग्वाला डेयरी स्वीट्स दुकान, शराब दुकान और हनी फुट्स दुकान, टीव्हीएस गोडाउन को तत्काल सील किया ।
कार्यवाही के दौरान टीव्हीएस गोडाउन द्वारा तत्काल बकाया राशि में से 3 लाख 51 हजार रू. राशि का चैक देकर अगले माह शेष बकाया राशि देने का आश्वासन दिया। इस पर गोडाउन की सील खोल दिया गया।
टीम प्रहरी ने विधानसभा मार्ग में जब्बार नाला क्षेत्र से विधानसभा चौक मुख्य मार्ग को कब्जा मुक्त करवाते हुए नागरिको को यातायात जाम से त्वरित राहत दिलवाने कार्यवाही की। इस दौरान 4 अवैध ठेले जप्त कर लिये गये एवं 10 से अधिक कुर्सी टेबल व अन्य सामानो की जप्त किया।


