ताजा खबर

नेशनल डिजिटल इनोवेशन रेज़िडेंशियल समिट, डॉ. दासन एवं देवांगन को विशेष आमंत्रण
05-Dec-2025 7:05 PM
नेशनल डिजिटल इनोवेशन रेज़िडेंशियल समिट, डॉ. दासन एवं देवांगन को विशेष आमंत्रण

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 5 दिसंबर । असम सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से नेशनल डिजिटल इनोवेशन रेजिडेंशियल समिट-2025 का आयोजन प्रतिष्ठित किया जा रहा है। देश के डिजिटल परिदृश्य में तेजी से हो रहे परिवर्तन को रेखांकित करते हुए इस वर्ष की थीम  “Empowering India’s Digital Future”  निर्धारित की गई है।

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और आयुक्त डॉ संतोष देवांगन को ‘डिस्टिंग्विश्ड स्पीकर’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यह समिट नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी उपक्रमों, स्टार्टअप्स एवं अकादमिक विशेषज्ञों को एक साझा मंच देने वाला प्रमुख आयोजन है, जहाँ AI, IoT, क्लाउड, ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीकों पर विस्तृत चर्चा होगी। समिट के दौरान eGov Magazine का विशेष संस्करण भी जारी किया गया, जिसमें देश के श्रेष्ठ डिजिटल इनोवेशन मॉडल और केस स्टडीज़ को शामिल किया गया। 

 समिट के चौथे सत्र में आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन स्मार्ट शासन डेटा, क्लाउड और एआई में शामिल हुए। इस सत्र में एकीकृत डेटा सिस्टम, आधुनिक क्लाउड आर्किटेक्चर और जिम्मेदार एआई मिलकर कैसे एक एकीकृत स्टेट इंटेलिजेंस लेयर का निर्माण कर सकते हैं, जो सरकारों को तेज़ी से निर्णय लेने, अधिक कुशल सार्वजनिक सेवाएँ प्रदान करने और सुरक्षित, डेटा-आधारित शासन तंत्र विकसित करने में सक्षम बनाती है। इसमें श्रेष्ठ प्रक्रियाओं, वास्तविक जीवन के उपयोग मामलों और जुड़े हुए तथा बुद्धिमान शासन तंत्र बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी आधारों को भी उजागर किया गया।ज्ञात हो कि इस समिट में देश भर से लगभग 300 लोग शामिल हुए, जिसमे केवल 20 लोगों को ही संबंधित विषय पर विचार साझा करने का अवसर मिला। यह बड़े गर्व की बात है कि इस समिट में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन को विचार साझा करने का अवसर मिला।

     समिट के दूसरे दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नेटवर्किंग टूर आयोजित की जाएगी।


अन्य पोस्ट