ताजा खबर

हैदराबाद हाउस पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
05-Dec-2025 12:35 PM
हैदराबाद हाउस पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनका यहां स्वागत किया.

भारत और रूस के बीच हैदराबाद हाउस में बहुत ही अहम बैठक होने वाली है.

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

इसके बाद वे राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट