ताजा खबर
दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, पति पर अपराध दर्ज
05-Dec-2025 12:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 5 दिसंबर। बिल्हा के देव किरारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में ससुराल वालों ने करंट लगने की कहानी बताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत कीटनाशक सेवन से होना पाया गया। इसके बाद पति राकेश चक्रधारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
मृतक विवाहिता पूजा चक्रधारी के मायके पक्ष ने बताया कि पति लगातार दहेज में बड़ा एलईडी टीवी और मोटरसाइकिल मांगता था। पैसे न मिलने पर वह पूजा पर चरित्र को लेकर आरोप लगाता और मारपीट करता था।
एफएसएल रिपोर्ट में पूजा के शरीर में पैराक्वेट नामक कीटनाशक पाया गया। पीएम रिपोर्ट में भी जहर सेवन और चोट के निशान मिले।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


