ताजा खबर
रायपुर, 5 दिसंबर। दो दिन पहले हुए वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंचे भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीम की सुरक्षा में बड़ी सेंध सामने आई है। जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त केएल राहुल,रोहित शर्मा, विराट कोहली ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की निकटवर्ती सुरक्षा में बाडीगार्ड के रूप में पुराने बदमाश बाउंसर्स को तैनात किया गया था। पुलिस की नजर में ये बाउंसर, भावना नगर बलवा कांड, अंबेडकर अस्पताल में मीडिया कर्मियों से हाथापाई मामले में महीनों से फरारी काट रहे हैं। और ये 1 तारीख से 4 तक पुरे समय खिलाड़ियों के साथ चिपके रहे। ये लोग (वसीम बाबू) खिलाड़ियों के साथ सेल्फी रील बना कर वायरल भी करते रहे। एक वीडियो न्यूज़ चैनल पर भी प्रसारित हो रहा है।इन चार दिनों तक आईजी, डीआईजी एसपी से लेकर सिपाही तक 2 हजार पुलिस कर्मी भी तैनात रहे लेकिन किसी ने भी इन फरार बदमाशों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। और बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखा कर शान से घूमते रहे। जेड श्रेणी के खिलाड़ियों को सुरक्षा देते रहे। इन बाउंसर्स की तैनाती सीएससीएस के पदाधिकारियों द्वारा बकायदा निजी सुरक्षा एजेंसी से कांट्रेक्ट कर की गई थी। वो तो शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी । इस खुलासे ने छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल खिलाड़ियों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर गया है।


