ताजा खबर

यमन में हिरासत में लिए गए भारतीय चालक दल के सदस्य की रिहाई पर भारत ने क्या कहा?
04-Dec-2025 8:15 PM
यमन में हिरासत में लिए गए भारतीय चालक दल के सदस्य की रिहाई पर भारत ने क्या कहा?

भारत सरकार ने गुरुवार को भारतीय क्रू सदस्य अनिल कुमार रवींद्रन की रिहाई का स्वागत किया.

रवींद्रन को 7 जुलाई 2025 से यमन में हिरासत में रखा गया था, जब वह 'एमवी एटर्निटी सी' जहाज पर तैनात थे.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, रवींद्रन बुधवार को मस्कट पहुंचे और उनके जल्द ही भारत लौटने की उम्मीद है.

सरकार ने कहा कि उनकी सुरक्षित रिहाई और वापसी सुनिश्चित करने के लिए वह कई पक्षों के साथ लगातार बातचीत कर रही थी.

भारत सरकार ने अनिल कुमार रवींद्रन की रिहाई में मदद करने के लिए ओमान सल्तनत का भी आभार व्यक्त किया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट