ताजा खबर

बिलासपुर-वलसाड के बीच 4-4 फेरे के लिए साप्ताहिक ट्रेन
04-Dec-2025 7:22 PM
बिलासपुर-वलसाड के बीच 4-4 फेरे के लिए साप्ताहिक ट्रेन

रायपुर, 04 दिसम्बर। बिलासपुर-वलसाड-बिलासपुर के मध्य 4-4 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । 08243 बिलासपुर-वलसाड ट्रेन बिलासपुर से 18 दिसम्बर से 08 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को तथा  08244 वलसाड-बिलासपुर ट्रेन वलसाड से 19 दिसम्बर से 09 जनवरी  तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 
 
इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, डोंगरगढ़, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मल्कापुर, भुसावल, जलगाँव, अमलनेर, नंदूरबार, चलथान तथा भेसथान स्टेशनों में दिया गया है।  
 
इस शीतकालीन स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी-III तथा 01 एसी-II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध है।  
 
????  08243 स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को बिलासपुर से 16.00 बजे रवाना होगी। भाटापारा 16.40 बजे,  रायपुर 17.45 बजे, दुर्ग 18.50 बजे, राजनादगाँव 19.13 बजे, डोंगरगढ़  19.38 बजे, गोंदिया 20.50 बजे तथा रास्ते के ठहराव वाले अन्य स्टेशनों से होकर  दूसरे दिन 13.50 बजे वलसाड पहुंचेगी। 
 
???? इसी प्रकार 08244 ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से 16.50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 08.30 बजे, डोंगरगढ़ 09.40 बजे,  राजनादगाँव 10.07 बजे, दुर्ग 10.50 बजे  रायपुर आगमन 11.35 बजे, भाटापारा  12.35 बजे 13.50 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। 

अन्य पोस्ट