ताजा खबर
प्रसव पीड़िता को स्टेशन पर तुरंत मिली मदद, जच्चा-बच्चा दोनों कुशल
04-Dec-2025 11:58 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 4 दिसंबर। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब 22 वर्षीया महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। स्टेशन की वाणिज्य विभाग की विशेष टीम ने बिना देर किए डॉक्टर को बुलाया और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।
सूचना मिलने पर रेलवे की टीम सक्रिय हुई और एलिट अस्पताल के डॉक्टरों और महिला सफाईकर्मियों ने मौके पर सुरक्षित प्रसव कराया। प्राथमिक इलाज के बाद मां और नवजात को महतारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
एसडीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


