ताजा खबर

बृजमोहन की चिट्ठी पर बघेल ने कहा - बेहद दुखद
04-Dec-2025 8:55 AM
बृजमोहन की चिट्ठी पर बघेल ने कहा - बेहद दुखद

रायपुर, 4 नवंबर। जमीन रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी हो लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सीएम साय को लिखे पत्र पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। बघेल ने कहा कि 

बेहद दुखद है!

सांसद बृजमोहन अग्रवाल न केवल छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठतम नेता हैं बल्कि राजधानी रायपुर लोकसभा के जनप्रतिनिधि हैं।

षड्यंत्र के तहत भूमाफ़ियाओं को फ़ायदा पहुँचाने के लिए भूमि ख़रीदी हेतु कलेक्टर गाइडलाइन में अचानक की गई 100 से 800 प्रतिशत तक की वृद्धि को लेकर उन्होंने  मुख्यमंत्री  को इस अव्यवहारिक वृद्धि को स्थगित कर पुनर्विचार हेतु पत्र लिखा था।

प्रदेश भर में व्यापारी सड़क पर हैं. जनआक्रोश चरम पर है।आशा थी कि आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा भी होगी. लेकिन अहमदाबाद से संचालित छत्तीसगढ़ सरकार ने न तो जनआक्रोश का संज्ञान लिया और न ही अपने वरिष्ठतम नेता का।


अन्य पोस्ट