ताजा खबर

डीजीसीए के नए नियम, इंडिगो की कोलकाता इंदौर गोवा जाने वाली उड़ानें रद्द
03-Dec-2025 9:56 PM
डीजीसीए के नए नियम, इंडिगो की कोलकाता इंदौर गोवा जाने वाली उड़ानें रद्द

रायपुर, 3 दिसंबर। डीजीसीए के नए नियमों के कारण इंडिगो की देश भर में 71 उड़ानें  दूसरे दिन बुधवार को रद्द रहीं। रायपुर सेक्टर की  कोलकाता एवं इंदौर होकर गोवा जाने वाली उड़ाने प्रभावित रहीं।

बाक़ी उड़ाने संचालित होगी। रद्द होने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है। 

नए नियम के तहत क्रू मेंबर और पायलेट, को पायलट के काम करने के घंटों को निर्धारित कर दिया गया है। अब ये 8 घंटे से ज़्यादा की ड्यूटी नहीं कर सकते।मंगलवार से यह व्यवस्था लागू की गई है। और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर दोपहर तक लगभग 200 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

यह परिचालन संबंधी अस्थिरता बुधवार को भी रही। इंडिगो एयरलाइन में मौजूदा अव्यवस्था और उड़ानों में हो रही देरी तथा रद्दीकरण के पीछे एक अहम वजह चालक दल (Crew) की भारी कमी है, खासकर पायलटों की. यह समस्या तब शुरू हुई जब पिछले महीने संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) मानदंडों को लागू किया गया. इन नए नियमों में चालक दल के लिए ज़्यादा आराम के घंटे और अधिक मानवीय रोस्टर (काम की समय-सारणी) अनिवार्य कर दिए गए हैं. हालांकि, इंडिगो अपने विशाल उड़ान नेटवर्क को इन सख्त नए मानदंडों के अनुसार तुरंत व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसके चलते उसके पास पर्याप्त संख्या में पायलट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं और परिचालन प्रभावित हो रहा है.

सूत्रों ने बताया कि कई उड़ानें इसलिए रोकनी पड़ीं क्योंकि कोई केबिन क्रू उपलब्ध नहीं था, जबकि कुछ उड़ानों में आठ घंटे तक की देरी हुई. इंडिगो का घरेलू बाजार में 60 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा है, इसलिए इसके बाधित शेड्यूल का असर पूरे सिस्टम पर पड़ा है।


अन्य पोस्ट