ताजा खबर
अमलीडीह में 3 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर
03-Dec-2025 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 दिसंबर। निगम अमले ने राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के अमलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। अमलीडीह के पुलिस कालोनी जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के बाजू 3 एकड निजी भूमि पर अवैध निर्माण कर दीवाल और अवैध मुरूम मार्ग बनाया गया था। जोन टीम ने थ्रीडी मशीन से रोड काटा और अवैध दीवाल तोड़ा।
आयुक्त विश्वदीप ने नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोनकमिश्नर विवेकानंद दुबे को उक्त लगभग 3 एकड निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंगकर्ता की जानकारी तत्काल तहसीलदार रायपुर से मगाकर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही करने अवैध प्लाटिंगकर्ता के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


