ताजा खबर
इसराइल को मान्यता देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसराइली संसद कनेसेट में जो कहा, उस पर अब कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने इसराइल के साथ अपने विशेष संबंधों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था. इसी दिन भारत ने इसराइल को मान्यता दी थी.
इसी बयान को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "13 जून 1947 को अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसराइल की स्थापना के विषय पर जवाहरलाल नेहरू को पत्र लिखा था."
"एक महीने बाद नेहरू ने आइंस्टीन को उसका उत्तर दिया. 5 नवंबर 1949 को दोनों की मुलाक़ात प्रिंसटन स्थित आइंस्टीन के घर पर हुई थी."
उन्होंने लिखा, "नवंबर 1952 में आइंस्टीन को इसराइल के राष्ट्रपति पद का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया. अप्रैल 1955 में उनके निधन से कुछ समय पहले, आइंस्टीन और नेहरू के बीच परमाणु विस्फोटों और हथियारों के मुद्दे पर पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ था." (bbc.com/hindi)


