ताजा खबर
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखी चिट्ठी, ये बातें कहीं
26-Nov-2025 10:18 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर एक सार्वजनिक चिट्ठी लिखी है.
इसमें उन्होंने लिखा कि साल 2015 में एनडीए सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था.
पीएम मोदी ने इसमें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने जाने का ज़िक्र करते हुए लिखा, “सरदार पटेल जी की ही प्रेरणा है जिसने हमारी सरकार को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की दीवार गिराने के लिए प्रेरित किया…इसके बाद वहां भारत का संविधान पूरी तरह लागू हो गया है और लोगों को संविधान प्रदत्त सभी अधिकार मिले हैं.”
उन्होंने 26 नवंबर को स्कूलों, कॉलेजों में फ़र्स्ट-टाइम वोटर्स के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित करने का सुझाव दिया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


