ताजा खबर

हर दस मिनट में एक महिला की परिवार या पार्टनर ने की हत्या
25-Nov-2025 8:15 PM
हर दस मिनट में एक महिला की परिवार या पार्टनर ने की हत्या

संयुक्त राष्ट्र के आकलनों के मुताबिक, बीते साल हर दस मिनट में एक महिला या लड़की की हत्या उसके पार्टनर या परिवार के लोगों ने की. महिलाओं की हत्या पर जारी ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है. लिंग के कारण होने वाली हत्याओं के बारे में यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र नशीली दवा और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) और संयुक्त राष्ट्र महिला ने जारी की है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में दुनिया भर में कुल 83,000 औरतों और महिलाओं की जान बूझ कर हत्या की गई. इनमें लगभग 60 फीसदी घटनाओं में हत्या करने वाला परिवार का सदस्य या फिर पार्टनर था. यह सालाना रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जारी की गई है. इसकी तुलना में पुरुषों की हत्या के 11 फीसदी मामलों में उनके परिवार या पार्टनर का हाथ था. 

जर्मनी में हर दो दिन में पार्टनर या पूर्व पार्टनर के हाथों मरती है एक महिला

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं की हत्या खासतौर से अफ्रीकी इलाके में आम है. 2024 में सिर्फ इसी इलाके में 22,600 महिलाओं और लड़कियों की हत्या की गई. इसके बाद एशिया की बारी है, जहां यह संख्या 17,400 थी. उसके बाद 7,700 की संख्या के साथ अमेरिका और 2,100 के साथ यूरोप है. ओशेनिया में यह संख्या 300 थी. अफ्रीका में तो हर एक लाख महिला या लड़की में से तीन की हत्या उसके पार्टनर या परिवार के लोगों के हाथ से होती है. यह दर सबसे कम 0.5 यूरोप में है. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट