ताजा खबर

असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पेश किया
25-Nov-2025 8:12 PM
असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पेश किया

गुवाहाटी, 25 नवंबर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला एक विधेयक पेश किया।

अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी की अनुमति से शर्मा ने असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025 पेश किया।

यह विधेयक विपक्षी दल कांग्रेस, माकपा और रायजोर दल के विधायकों की अनुपस्थिति में पेश किया गया जिन्होंने गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले पर चर्चा के बाद सदन से बहिर्गमन किया।

यह विधेयक शीतकालीन सत्र के पहले दिन पेश किया गया और इस पर बाद में चर्चा होने और इसके पारित होने की संभावना है। (भाषा)


अन्य पोस्ट