ताजा खबर

शातिर चाकूबाजों की परेड, कार्रवाई भी की गई
25-Nov-2025 8:05 PM
शातिर चाकूबाजों की परेड, कार्रवाई भी की गई

रायपुर, 25 नवंबर। पुलिस अफसरों ने शहर के 256 से अधिक चाकुबाजों/बदमाशों की परेड लेकर समझाईश दी।

व्ही.व्ही.आई.पी के रायपुर प्रवास और  क्रिकेट मैच के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए यह परेड ली गई। इनमें से 09 के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 87 के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

 सभी समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें।


अन्य पोस्ट