ताजा खबर

युवती की हत्या करने वाले तेलीबांधा के दो रिकार्डेड युवक हिरासत में
25-Nov-2025 8:04 PM
युवती की हत्या करने वाले तेलीबांधा के दो रिकार्डेड युवक हिरासत में

रायपुर, 25 नवंबर। तीन दिन पहले अमलीडीह में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने 3 दिन पहले  पुलिस कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में  नाबालिग वंदना उर्फ रानी का शव बरामद किया था।

लाश के शार्ट पीएम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती की मौत गला दबाने से हुई थी। युवती एक कैटरर के यहां शादियों में सर्विंग का काम करती थी। पुलिस ने कैटरर के संचालक व स्टाफ से सघन पूछताछ के बाद इन दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

दोनों संदिग्ध तेलीबांधा थाने के रिकॉर्डेड बदमाश हैं।


अन्य पोस्ट