ताजा खबर
सोना 2 हजार,चांदी 33 सौ रूपए उछली
25-Nov-2025 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 नवंबर। सोने और चांदी के भाव में आज बढ़त दर्ज की गई। मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 2000 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 3300 प्रति किलोग्राम बढ़त में खुला।
सोना 129400 तोला चांदी 161200 रूपए किलो रहा।
इससे पहले नए सप्ताह का बाजार सोमवार को सोना 127400 रूपए तोला और चांदी 157900 रूपए किलो में खुला था।
सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में वायदा बाजार के सौदों की कटान के कारण अभी उतार-चढ़ाव रहने संभावना है । वर्तमान अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार प्रतिदिन एक से डेढ़ पर प्रतिशत के उतार-चढ़ाव की स्थिति अभीबनी रहेगी आज डॉलर इंडेक्स भी नीचे आया है यह भी भाव में वृद्धि का कारण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


