ताजा खबर
युवती की हत्या करने वाले दो युवक हिरासत में लिए गए
25-Nov-2025 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर । तीन दिन पहले अमलीडीह में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने लाश के शार्ट पीएम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती की मौत गला दबाने से हुई थी। युवती एक कैटरर के यहां शादियों में सर्विंग का काम करती थी। पुलिस ने कैटरर के संचालक व स्टाफ से सघन पूछताछ के बाद इन दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की जानकारी दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


