ताजा खबर

पायलट के दौरे पर किरण बोले-एसआईआर को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही
25-Nov-2025 6:24 PM
पायलट के दौरे पर किरण बोले-एसआईआर को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही

छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 25 नवंबर ।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट कल दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वे करीब ढाई महीने बाद आज रहे हैं। इस दौरान वे धमतरी, कांकेर और बस्तर में एस‌आईआर अभियान का निर्वाचन अमले और पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस प्रदेश में इस अभियान का विरोध कर रही है।

पायलट के इस  प्रवास को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।वे एसआईआर की प्रक्रियाओं का पालन करते हैं, लेकिन विरोध भी करते हैं। कांग्रेस क्या चाहती है, समझ नहीं आता।वोटर लिस्ट में जायज मतदाताओं का नाम होना चाहिए। कांग्रेस जनता के सामने गलत नॉरेटिव प्रस्तुत करती है।

सांसद संतोष पांडेय ने भी कहा कि एसआईआर हमारा नैतिक कर्तव्य है। एक श्रेष्ठ नागरिक होने के नाते सभी को सहयोग करना चाहिए। कोई भी नहीं चाहेगा कि छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी या किसी दूसरे राज्य का नागरिक बसें, यह जनता का भी सवाल है।बिहार में भी कांग्रेस ने आरोप लगाए, लेकिन वहां किसी का नाम जबरन काटा गया हो तो बताएं, अब तक किसी की भी शिकायत सामने नहीं आई है।


अन्य पोस्ट